रुद्रपुर, जुलाई 9 -- शक्तिफार्म। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जेल कैंप के पांच छात्रों का राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए चयन हुआ है। अमन मंडल, आदित्य मंडल, परीक्षित सरकार, पीहू गोलदार और सोनाक्षी मंडल ने सफलता हासिल की है। प्रधानाध्यापक बंशीधर कफल्टिया ने इस उपलब्धि के लिए छात्रों को सम्मानित किया। यहां शिक्षक प्रियंका रेखोला, संजना हल्दर, उमेश सम्बल, सूरज गिरी गोस्वामी, मनीषा दास, पूजा पोद्दार, पल्लवी मुथा, कृपा चक्रवर्ती मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...