हापुड़, जून 29 -- नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित ग्रीन वैली कॉलोनी में ग्रीन वैली कालोनी संघर्ष सेवा समिति एवं व्यापारी सुरक्षा फोरम पंजीकृत द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस दौरान सदर विधायक विजयपाल आढ़ती का स्वागत किया गया। इस दौरान कालोनी के लोगों ने रेलवे लाइन के पास जलभराव की समस्या का भी मुद्दा उठाया। विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि पिछले नौ वर्ष में प्रदेश में भाजपा की सरकार के दौरान अनेक विकास कार्य हुए है तथा प्रदेश विकास के राह पर अग्रसर है। उन्होंने हापुड़ विधानसभा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हापुड़ विधानसभा में लगभग सभी सड़कों का पुनर्निर्माण हो चुका है। पूरा प्रदेश भयमुक्त वातावरण में रह रहा है। इस समय हापुड़ विधानसभा का कोई भी गांव तथा क्षेत्र विकास से अछूता नहीं है। यह भी पढ़ें- जन...