शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। अहमदपुर रेती स्थित ग्रीन वैली कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कटरा विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और अनुशासन की सराहना करते हुए आधुनिक शिक्षण व्यवस्था को सराहा। मैनेजिंग डायरेक्टर आसिफ अली खान ने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया। कार्यक्रम में डायरेक्टर तारिक कमाल खान, सना सज्जाद, उपप्रधानाचार्य रंजीता शर्मा सहित प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्या शशि गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...