लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा रविवार को आयोजित 'ग्रीन रन' में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह 05: 00 बजे बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ तो फिटनेस का जोश दोगुना हो गया। ठंडी हवा के बीच भीगी सड़क पर लोग चेहरे पर मुस्कान लेकर दौड़े और ग्रीन कॉरिडोर पर हुयी यह पहली फन रेस लखनऊ के लिए यादगार बन गयी। एलडीए ने पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को ग्रीन रन का आयोजन किया। जिसमें ग्रीन कॉरिडोर पर झूलेलाल वाटिका से न्यू डालीगंज ब्रिज के मध्य 3.5 किलोमीटर की रेस हुयी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए सिर्फ 05 दिनों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खोला गया था, जिसमें 1500 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर दौड़ में हिस्सा लिया। वहीं, बड़ी संख्या में लोग आयोजन में मौज-मस्ती के लिए जुटे। कार्यक्रम में एक तरफ लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.