नोएडा, फरवरी 25 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-2 में ग्रीन बेल्ट और पार्कों की स्थिति खराब हो गई है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी सुधार नहीं किया जा रहा। आरडब्ल्यूए महासचिव आलोक नागर ने बताया कि सेक्टर के पार्कों में सभी झूले टूट चुके हैं। यह दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। नई कुर्सियों और पार्कों में हट बनाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। पार्क में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने के और एल ब्लॉक के पार्कों में समुचित बिजली व्यवस्था की मांग की। समस्याओं का समाधान नहीं करने पर सेक्टर के लोगों द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...