लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन (एलएमए) की ओर से 'ग्रीन बिल्डिंग्स के माध्यम से उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट का परिवर्तन' विषय पर आयोजित सम्मेलन में विषय विशेषज्ञों ने ग्रीन बिल्डिंग निर्माण बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि इसके निर्माण से प्रदूषण पर लगाम लगेगी, बिजली और पानी की खपत भी कम होगी। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शहरी क्षेत्रों में बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और प्रधानमंत्री की ओर से घोषित भारत के नेट जीरो लक्ष्य को प्राप्त करने में ग्रीन बिल्डिंग्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। सरोजिनी नगर क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में चल रही नेट जीरो पहल की जानकारी साझा की। शहरी नियोजन में सतत व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.