फतेहपुर, जून 22 -- फतेहपुर। विजय द स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वाधान में चल रहे ग्रीन बाक्स प्रीमियर लीग सीजन-वन का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच टाई होने के बाद खेले गए सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 रन बनाए। जिसके जवाब में पालीवाल पीपी इलेवन महज 16 रन ही बना सकी। विजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद पुरस्कार के साथ ही ट्राफी प्रदान की गई। फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका तथा पालीवाल पीपी इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पालीवाल पीपी इलेवन ने निर्धारित 15 ओवरों में छह विकेट खोकर 137 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में खेलने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने बल्लेबाज जिया के 17 गेदों में 29 रन की पारी की बदौलत पर छह विकेट पर 137 रन बनाए, जिससे मुकाबला बराबरी पर छूट गया। मैच के टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला गया। जिसमें साउथ अफ्रीका न...