नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, मुख्य संवाददाता। प्रदूषण की समस्या से जूझ रही राजधानी के बजट पर इसका असर दिख सकता है। दिल्ली सरकार ग्रीन बजट की तैयारी में है। इसके लिए लगातार विशेषज्ञों से वार्ता चल रही है। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को बजट में मुख्य तौर पर रखा जाएगा। बजट में पर्यावरण संरक्षण को रोजगार से जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा। दिल्ली की भाजपा सरकार इसी माह अपना दूसरा बजट पेश करेगी। सूत्रों के अनुसार बजट में पर्यावरण संरक्षण की छाप दिख सकती है। इसके लिए विशेषज्ञों से लगातार सलाह ली जा रही है। सरकार द्वारा किए जाने वाले व्यय और योजनाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छ ऊर्जा, जल संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और सतत विकास से जुड़े कार्यों पर केंद्रित हो। दिल्ली सरकार पर्यावरण संरक्षण पर दूसरे राज्यो...