रामनगर, फरवरी 19 -- रामनगर। ग्रीन फील्ड अकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र अंश अग्रवाल ने जेईई मेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.54 एनटीए स्कोर प्राप्त किया है। विद्यालय के मैनेजर डायरेक्टर शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि विषयवार प्रदर्शन में उन्होंने भौतिकी में 97.58, रसायन विज्ञान में 98.29 और गणित में 97.46 एनटीए स्कोर अर्जित किया। रावत ने कहा कि वर्तमान में अंश 12वीं बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं और इस महत्वपूर्ण परीक्षा में उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के लिए बहुत ही गर्व का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.