अल्मोड़ा, अप्रैल 1 -- अल्मोड़ा। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सुरीना चौधरी ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आए बच्चों को प्रगति प्रत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक हर्षवर्धन चौधरी ने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने की सीख दी। मौके पर शिक्षिक-शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...