ग्रीन फील्ड एकेडमी में 82 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सहारनपुर, अगस्त 5 -- ग्रीन फील्ड एकेडमी में मंगलवार को कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं के लिए एनसीसी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। भर्ती के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा लेकर उनकी योग्यता का आकलन किया गया। इस प्रक्रिया में 82 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भर्ती के दौरान प्रतिभागियों की दौड़, लंबाई, वजन, शटल रन, मॉडिफाइड पुश-अप्स सहित अन्य शारीरिक मानकों की जांच की गई। इसके बाद लिखित परीक्षा भी संपन्न कराई गई। पूरी प्रक्रिया 83 यूपीबीएन सहारनपुर से आए सूबेदार सतीश थापा, सूबेदार विक्रमजीत सिंह, बीएचएम जसवीर सिंह और जीसीआई अरीब की देखरेख में हुई। प्रधानाचार्या कुमुद पुंडीर ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.