ग्रीन फील्ड एकेडमी में प्रथम सोपान तथा द्वितीय सोपान शिविर आयोजित
सहारनपुर, मई 21 -- नानौता। नगर के ग्रीन फील्ड एकेडमी में भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रथम सोपान एवं द्वितीय सोपान परीक्षा शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या कुमुद पुंडीर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर स्काउट कमिश्नर अनिल कुमार भारद्वाज तथा जिला स्काउट प्रशिक्षक राजकुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों, उसके उद्देश्यों तथा दैनिक जीवन में उसके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अनुशासित जीवन शैली, आत्मनिर्भरता, सेवा भाव एवं अच्छे संस्कारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- 10 प्रतिशत अंशदान, पंजीकरण, नवीनीकरण पर हुई चर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.