सहारनपुर, मई 1 -- नानौता, संवाददाता। नगर के ग्रीन फील्ड एकेडमी में सीबीएसई के निर्देशानुसार पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। रिसोर्स पर्सन अंकुर अग्रवाल एवं पूजा ने विद्यालय परिसर में उपस्थित स्टाफ एवं विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट से संबंधित अपराधों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को गुड टच-बैड टच, शोषण से बचाव, कानूनी अधिकारों तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में जागरूक किया। प्रधानाचार्या कुमुद पुंडीर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.