रुडकी, मई 7 -- रुड़की, संवाददाता। ग्रीन पार्क कॉलोनी में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। रामपुर गांव निवासी दो पक्षों के बीच ग्रीन पार्क की प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया गया है कि एक पक्ष ने प्रॉपर्टी पर निर्माण कार्य शुरू कराया। इसकी जानकारी मिलने पर दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया और निर्माण कार्य का विरोध करने लगा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...