सासाराम, अगस्त 13 -- नोखा, एक संवाददाता। विशुनपुरा स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को ग्रीन डे समारोह आयोजित कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राएं और शिक्षक हरे रंग के परिधानों में विद्यालय पहुंचे। कार्यक्रम में पौधरोपण, स्वच्छता और पौधों की देखभाल के महत्व की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...