ग्रीन गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 20.91 लाख उड़ाए
लखनऊ, सितम्बर 22 -- साइबर जालसाजों ने ग्रीन गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर चार उपभोक्ताओं को व्हाट्सऐप काल की। फिर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस ले लिया और उनके बैंक खातों से 20.91 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम,, सआदतगंज और गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी आलोक राव के मुताबिक दौलतगंज ठाकुरगंज निवासी शीला देवी ने तहरीर देकर बताया कि चार सितंबर की सुबह 9:34 बजे व्हाट्सऐप काल आई। फोन रिसीव करने पर उसने बताया कि वह ग्रीन गैस कंपनी से बोल रहा है। उसने मीटर अपडेट का झांसा देकर बिल जमा करने की बात कही। बोला कि कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद एक लिंक भेजकर डाउनलोड कराया। फिर खाते से 12 ट्रांजेक्शन में 9.29 लाख रुपये निकाल लिए। खाते रुपये निकलने पर साइबर ठगी का पता चला। फिर थाने में तहरीर दी। पीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.