ग्रीन गैस, जोमैटो और एनपीसीआई कर्मी बनकर 32.56 लाख ठगे
लखनऊ, अगस्त 26 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी में साइबर जालसाजों ने व्यवसायी और बुजुर्ग समेत तीन लोगों के खातों से 32.56 लाख रुपये उड़ा लिए। जालसाजों ने ग्रीन गैस, जोमैटो कस्टमर केयर और एनपीसीआई कर्मी बनकर ठगी की। तीनों मामले साइबर थाना और कृष्णानगर कोतवाली में दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
पहली घटना पहली घटना साउथ सिटी निवासी व्यवसायी भगवंत पांडेय के साथ हुई। 17 अगस्त को उन्हें ग्रीन गैस कनेक्शन अपडेट न होने पर रात में कनेक्शन बंद होने का मैसेज आया। मैसेज में दिए नंबर पर संपर्क किया तो जालसाज ने सीआरएन ठीक करने के नाम पर 13 रुपये फीस के लिए लिंक भेजा। क्लिक करते ही कोटक महिंद्रा से 6 लाख और आईसीआईसीआई से 1.08 लाख रुपये निकल गए। जालसाजों ने नेट बैंकिंग पासवर्ड और मेल आईडी भी बदल दी।
दूसरी घटना दूसरी घटना हुसैनगंज के मुरलीनगर निवासी 61 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.