फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में मंगलवार को अंडर-16 क्रिकेट टीम चयन का ट्रायल हुआ। ग्रीन क्लब ने ब्ल्यू इलेवन को 25 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित मैच में ग्रीन क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 45 ओवर के मैच में पूरी टीम 25 ओवर में ही 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। संकल्प चौहान ने 28, श्रेयांश ने 23, साहिल कुशवाह ने छह रनों की पारी खेली। ब्ल्यू इलेवन के गेंदबाज तनुज यादव ने तीन व रोहित कुमार ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्ल्यू इलेवन की पूरी टीम 24 ओवर में 120 रनों पर ही ढेर हो गई। गोपाल गुप्ता ने 33, देवेंद्र सिंह ने 36 रन बनाए। इसके अलावा अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.