लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।ग्रीन कॉरीडोर चौराहे पर बने गोल चक्कर की बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए बुधवार देर रात एक एसयूवी चबूतरे पर चढ़ गई। एसयूवी सर्वोदयनगर की ओर से आ रही थी और चालक नशे में धुत था। घटना से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि सड़क पर उस समय कोई था नहीं। गोमतीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन मंगवाकर कार निकलवाई।इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक काले रंग की एसयूवी देर रात सर्वोदनगर की ओर से आ रही थी। चालक आदित्य कुमार निवासी कैलाशपुरी पुरानी जेल रोड नशे में था। चालक के अलावा कार में एक अन्य युवक भी था। कार तेज रफ्तार थी। वह अनियंत्रित होकर गोल चक्कर की बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए चबूतरे पर चढ़ गई। लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। नगर निगम अथवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.