लखनऊ, मई 15 -- ग्रीन कॉरिडोर का चौथा चरण वेलनेस सिटी के लिए बेहद खास होने वाला है। शहीद पथ से किसान पथ को जोड़ने वाला यह कॉरिडोर वेलनेस सिटी की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देगा। इसके लिए योजना के चार मुख्य मार्गों को ग्रीन कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शुक्रवार को परियोजना का निरीक्षण करके अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिये हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सुलतानपुर रोड व किसान पथ के मध्य 485 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वेलनेस सिटी योजना विकसित की जा रही है। जिसके लिए ग्राम-बक्कास, मलूकपुर ढ़कवा, चौरहिया, चौरासी, दुलारमऊ, नूरपुर बेहटा तथा मस्तेमऊ की भूमि चिन्हित है। वेलनेस सिटी को मेडी सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज, डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ वि...