लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 03 मई, 2026 को ग्रीन रन का आयोजन किया जाएगा। 3.5 किलोमीटर की यह फन रेस नव निर्मित ग्रीन कॉरिडोर पर झूलेलाल वाटिका से न्यू डालीगंज ब्रिज के मध्य आयोजित होगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का एक प्रभावी माध्यम साबित होगा। उन्होंने बताया कि ग्रीन रन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खोला गया था, जिसमें 1500 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें महिला एवं पुरुष प्रतिभागी एक साथ दौड़ेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 04 श्रेणियों में किया जाएगा। पहली श्रेणी 18 से 30 वर्ष, दूसरी 30 से 50 वर्ष और तीसरी 50 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के लिए निर्धारित है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.