लखनऊ, फरवरी 26 -- राजधानी लखनऊ की नई लाइफलाइन माने जा रहे ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए शहरवासियों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। दरअसल, 28 फरवरी और 1 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों द्वारा होने वाला उदघाटन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शासकीय कार्यों में अचानक आई व्यस्तता के चलते यह निर्णय लिया गया है। इन दोनों दिनों में लोकार्पण के साथ कुछ अन्य विकास परियोजनाओं के कार्यक्रमों का आयोजन भी नियत था, जिन्हें फिलहाल रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि, यह कार्यक्रम निरस्त नहीं बल्कि केवल स्थ...