लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए बसंतकुंज से शहीद पथ तक निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर पर दो स्थानों पर जाम लगने लगा है। भविष्य में एक और स्थान पर जाम लगने की आंशका है। इन स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के दबाव के अनुसार डिजाइन में परिवर्तन का अनुरोध एलडीए से किया है। इस मामले में मंडलायुक्त ने भी दोनों विभागों को आपस में समन्वय बनाते हुए उचित कदम उठाने को कहा है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार डालीगंज चौराहे के पास जहां ग्रीन कॉरिडोर का रैंप उतर रहा है, वहां स्थान कुछ संकुचित है। यहां पर अभी से जाम की स्थिति बन रही है। भविष्य में वाहनों का दबाव जब और बढ़ेगा तो जाम की समस्या भी बढ़ेगी। हनुमान सेतु पर निर्माणाधीन चौराहा परिवर्तन चौक की तरफ से आने वाली सड़क की तरफ कुछ बड़ा है, जिससे सड़क की चौड़ाई ...