रुडकी, अप्रैल 23 -- परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने गुरुवार को नारसन ग्रीन कार्ड केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष जताकर परिवहन विभाग के प्रयास की सराहना की। इसके साथ ही वहीं पर प्रदूषण जांच केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने नारसन बॉर्डर पर ग्रीन कार्ड केंद्र का निरीक्षण कर यात्रियों के लिए बनाए गए वातानुकूलित प्रतीक्षालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाओं से युक्त यह प्रतीक्षालय यात्रियों को राहत देगा। यहां टीवी के माध्यम से उत्तराखंड के विभिन्न धार्मिक स्थलों के वीडियो दिखाए जा रहे हैं। इससे तीर्थयात्रियों को यात्रा से पहले ही आध्यात्मिक अनुभव मिल रहा है। यह भी पढ़ें- परिवहन मंत्री ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थायों को परखा यह भी पढ़ें- Badrinath Darshan Ti...