देहरादून, मार्च 30 -- फोटो देहरादून। ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी पटियों वाला चोयला में नेशनल हाईवे द्वारा बनाए जा रहे पानी निकासी के नालों को आबादी की ओर ले जाने के ग्रामीणों के विरोध के बाद नेशनल हाईवे के अधिकारियों व क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सोमवार को निरीक्षण किया। इसके बाद सभी कन्वर्ट नालों को अधिकारियों ने बंद करने का निर्णय लिया है। पानी की निकासी के लिए पूर्व में जा रहे नालों पर छोड़ने पर सहमति व्यक्ति की गई है। नालों को पक्का किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने तीन दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार जताया है। इस दौरान शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष मदन सिंह, क्षेत्रीय पार्षद सुमन बुटोला, पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला, अजय गोयल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.