रुद्रपुर, अगस्त 20 -- सितारगंज, संवाददाता। ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के छात्र रहे मुकेश भट्ट का एसएसबी में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। उन्होंने ऑल इंडिया में 14वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पूर्व सैनिक भुवन चंद्र भट्ट के पुत्र मुकेश भट्ट ने एसएसबी में लेफ्टिनेंट पद के लिए सफलता प्राप्त की है। मुकेश भट्ट ने कक्षा 12वीं तक की स्कूली शिक्षा ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, सितारगंज से पूरी की है। स्कूली शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर से बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद गेट परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए देश के प्रतिष्ठित संस्थान एनआईटी त्रिची (तमिलनाडु) से एमटेक पूरा किया। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद मुकेश ने देश सेवा का मार्ग चुना और कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से ए...