शामली, सितम्बर 3 -- शामली। कस्बा बनत के ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व हर्षाेल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र पाल सिंह राणा, संध्या एवं उपस्थित अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया।कार्यक्रम का संचालन दीपा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए गीत, भाषण एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।कार्यक्रम में संध्या, डोली, वर्षा, सृष्टि, पूजा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sh...