मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने बिहार सरकार द्वारा घोषित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप योजना के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इससे पहले खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर माल्यार्पण किया।यहां से प्रदर्शन करते हुए किसान समाहरणालय के मुख्य द्वारा पर पहुंचे। वहां धरनास्थल पर धरना दिया और सभा की। धरना सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि यह आंदोलन जमीन से शुरू हुआ है। हम ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप योजना का विरोध करते हैं। समाजसेवी अमरबाबू ने कहा कि हम अपनी जमीन में खेती करते हैं। किसान हैं और गांव में ही बने रहना चाहते हैं। मौके पर बृजभूषण मिश्र, दिलीप चौधरी, विजय कुमार पांडेय, दिलीप सत्यमार्गी, दयाशंकर राय आदि थे।

हिं...