ग्रीनफील्ड में अंडरपास निर्माण को पूर्व मंत्री ने लिखा पत्र
बलिया, जून 15 -- बलिया, संवाददाता। बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ओझा कछुआ, वेदपाली, कछुआ खास और विशुनपुरा ढाला के मध्य स्थित लोनिवि की सड़क और ग्रीनफील्ड के पिलर नम्बर 74/730 के नजदीक अंडरपास बनाने के लिए पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है।पूर्व मंत्री ने बताया है कि ग्राम ओझा कछुआ, वेदपाली, कछुआ खास तथा विशुनपुरा ढाला के लोगों ने ग्रीनफील्ड के पीलर संख्या 74/730 पर अन्डरपास पुलिया निर्माण के लिए अनुरोध किया है। इस सम्बन्ध में राजस्व टीम ने नवम्बर 2025 में जांच की थी। उस रिपोर्ट के अनुसार भी उक्त स्थान पर अन्डरपास पुलिया का निर्माण अतिआवश्यक बताया गया है। अन्डरपास नहीं बनने के कारण ग्रामीणों का आवागमन, कृषि कार्य, बच्चों की शिक्षा तथा छठ पूजा जैसे धार्मिक त्यौहार को सम्पन्न करने का रास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.