पटना, मार्च 1 -- भारत माला प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित छह लेन ग्रीन फील्ड वाराणसी-रांची-कोलकाता हाइवे निर्माण को लेकर गया जी जिले में तीन स्टोर क्रशर खुलेंगे। खान एवं भूतत्व विभाग ने विशेष परिस्थिति में इसकी मंजूरी दी है। यह स्टोन क्रशर गया जी के ग्राम अनरबंसेलिया से ग्राम संग्रामपुर तक करीब 33.05 किमी लंबी सड़क के लिए पहाड़ी इलाके से पत्थर की कटाई एवं तोड़ने का काम करेगा। क्रशर की स्थापना और इसके संचालन की जिम्मेदारी मेसर्स जीआर वाराणसी कोलकाता हाइवे प्राइवेट लिमिटेड को मिली है। विभागीय आदेश के अनुसार एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालय पटना के अनुरोध पर विभाग ने बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली, 2019 (संशोधित) के नियमों के तहत क्रशर स्थापना की अनुमति दी है। इनमें दो स्थायी क्रशर होंगे जबकि एक मोबाइल क्रशर होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.