ग्रीनफील्ड टाउनशिप क्षेत्र से रोक हटने पर बढ़ेगी जमीन की कीमत
भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। राज्य सरकार ने प्रस्तावित ग्रीनफील्ड टाउनशिप क्षेत्र की जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई गई रोक हटा ली है। पहले 30 जून तक भागलपुर के लिए प्रस्तावित विक्रमशिला ग्रीनफील्ड टाउनशिप के लिए चिह्नित मौजों की जमीन पर रोक लगाई गई थी। अब सरकार ने किसान को अपनी जमीन सीधे बिहार राज्य आवास बोर्ड, औद्योगिकीकरण से जुड़ी कंपनियों या अन्य सरकारी एजेंसियों को बेच या लीज पर देने के लिए फ्री कर दिया है। इससे टाउनशिप इलाके की जमीन की रजिस्ट्री से सरकार का खजाना तो बढ़ेगा ही साथ ही इस इलाके की जमीन का सर्किल रेट भी दोगुना-चौगुना हो जाएगा। भागलपुर के बढ़ते शहरी दबाव को कम करने के लिए प्रस्तावित विक्रमशिला ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप एक आधुनिक, सुनियोजित शहर होगा। लगभग 24,000 एकड़ में विकसित होने वाली इस परियोजना में 861 ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.