फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री और स्थानीय पार्षदों ने इसे विधिवत रूप से अनावरण किया और समाज में सहयोग, सेवा और भाईचारे का संदेश फैलाने पर जोर दिया। इस अवसर पर दिनेश मित्तल ने बताया कि प्रतिमा का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पार्क का नाम "अग्रसेन गुलमोहर वाटिका" रखने की घोषणा की। समाज के अनेक गणमान्य सदस्य और प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के बाद सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.