ग्रीनफील्ड के अंडरपास का मामला डीएम तक पहुंचा
बलिया, जून 1 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रीनफील्ड सड़क पर टोला शिवन राय में अंडरपास के निर्माण की मांग को लेकर चल रहे धरना के 9वें दिन सोमवार को ग्रामीण डीएम मंगला प्रसाद सिंह से मिलने पहुंचे। जिलाधिकारी को पत्रक देकर अपनी समस्या गिनाई और अंडरपास की आवश्यकता पर जोर दिया। डीएम ने भरोसा दिया कि इस सम्बंध में जरूरी कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए एनएचएआई के परियोजना निदेशक को बुलाया है। यह भी पढ़ें- दो दर्जन गांवों के आवागमन में ग्रीनफील्ड का 'अड़ंगा'ग्रामीणों की मांगें जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने पांच सूत्री मांग पत्र भी दिया। इसके माध्यम से बताया है कि जिस सड़क पर अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं, वह सड़क टोला शिवन राय बाजार से इब्राहिमाबाद होते हुए रानीगंज बाजार को जोड़ती है। यह सड़क एक लाख की आबादी के लिए लाइफ लाइन है। यदि यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.