ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, 93 गांवों के किसान होंगे प्रभावित
कुशीनगर, जून 12 -- कुशीनगर। कुशीनगर जिले में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर जिले में किलोमीटर आठ से किलोमीटर 86.6 तक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण, अनुरक्षण, प्रबंधन और संचालन के लिए भूमि अधिग्रहित करने की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत जिले की तीन तहसीलों के कुल 93 गांव प्रभावित होंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद प्रभावित किसानों और भू-स्वामियों के बीच हलचल तेज हो गई है।
प्रभावित गांव ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण चार और छह लेन में किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत होगा। परियोजना को सार्वजनिक हित से जुड़ा बताते हुए सरकार की ओर से कहा गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.