ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट में बदलाव की मांग को लेकर भाजपा नेता ने नई दिल्ली में एनएचएआई के परियोजना सदस्य से
समस्तीपुर, सितम्बर 3 -- समस्तीपुर। पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित एलाइनमेंट को लेकर भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने गुरुवार को नई दिल्ली में एनएचएआई के सदस्य (परियोजना) अनिल चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने प्रस्तावित एलाइनमेंट से उत्पन्न हो रही स्थानीय समस्याओं और इससे प्रभावित होने वाले केएसआर कॉलेज भवन व मैदान समेत सैकड़ों मकानों का मामला उठाया। मुलाकात के दौरान निर्गुणी ने एलाइनमेंट से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि एकफसली खेत और चौर क्षेत्र से होकर वैकल्पिक मार्ग पर विचार किया जाए तो इससे बड़ी संख्या में लोगों के घर और ऐतिहासिक महत्व वाला केएसआर कॉलेज परिसर प्रभावित होने से बच सकता है। उन्होंने एनएचएआई के परियोजना सदस्य के समक्ष जनहित में वैकल्पिक एलाइनमेंट पर विचार करने का आग्रह किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.