बुलंदशहर, मार्च 12 -- जिले से गुजरने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परियोजना की ड्राइंग के अनुसार एक्सप्रेसवे पर 56 ब्रिज, 113 अंडरपास और 249 बॉक्स कलवर्ट बनाए जाएंगे, जिससे आवागमन सुगम होगा और स्थानीय मार्गों का संपर्क बना रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान गांव मामन और चोला क्षेत्र में रेलवे लाइन के ऊपर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाए जाने का प्रस्ताव है। इससे रेलवे लाइन के कारण होने वाली आवाजाही की समस्या दूर होगी और एक्सप्रेसवे का यातायात बिना बाधा के संचालित हो सकेगा। यह आरओबी मामन और चोला पर बनाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा दी है। प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की तैयारी शुरू कर दी गई है और संबंधित राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.