ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर चुकाना होगा Toll Tax, एनएचएआई यहां बना रहा टोल प्लाजा
फरीदाबाद, अक्टूबर 19 -- औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होगा। एनएचएआई की ओर से मोहना में टोल प्लाजा बनाया जा रहा है। इसे दो महीने में बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनने के बाद और एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने के बाद टोल वसूली शुरू की जा सकती है। एक्सप्रेसवे को बेहतर बनाने के साथ-साथ इसके आसपास के वातावरण को हरा-भरा रखने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। दरअसल नोएडा के जेवर में बने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए 31 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। करीब 24 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में बनाया जा रहा है और 7 किलोमीटर हिस्सा यूपी में है। फरीदाबाद सेक्टर 65 से शुरू होकर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.