ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के जमीन विवाद को लेकर कल होगी महापंचायत
फरीदाबाद, अगस्त 23 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के सोतई गांव में जमीन के मुआवजे और मालिकाना हक को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शनिवार को एनएचएआई के अधिकारी प्रशासनिक अमले और भारी पुलिस बल के साथ जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। किसानों ने मौके पर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने मामले में 25 अगस्त को महापंचायत करने की तैयारी की है। जिसमें किसान यूनियन के बड़े नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। गाँव सोतई में रविवार को धरना स्थल पर वैदिक हवन का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने आहुति दी। हवन मा. रामजीत के नेतृत्व में कराया गया। धरना स्थल पर किसान नेता रतन सिंह अपने साथियों के साथ सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.