ग्रीनफील्ड एकेडमी में किसान सप्ताह मनाया, बच्चों ने लगाया रोपा
लातेहार, जुलाई 11 -- चंदवा, प्रतिनिधि। कृषि के महत्व और किसानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से ग्रीनफील्ड एकेडमी में किसान सप्ताह समारोह का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कृषि के महत्व का संदेश दिया। समारोह के दौरान बच्चों ने विद्यालय परिसर में धान का रोपा लगाकर खेती की पारंपरिक प्रक्रिया को समझा। साथ ही कृषि आधारित रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर खेती का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए ताजा सब्जियों के आकर्षक स्टॉल रहे। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों का प्रदर्शन किया और उनके पोषण, उपयोगिता तथा खेती की जानकारी भी साझा की। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.