लातेहार, अप्रैल 24 -- चंदवा, प्रतिनिधि। ग्रीनफील्ड एकेडमी में छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने हेतु इन्वेस्टिचर (अलंकरण) समारोह उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष आनंदी सोरेन, निदेशक अरविंद कुमार सिंह, प्राचार्या अन्नाकुट्टी एवं सह-निदेशक अनुराधा सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण से हुई। समारोह में नवनिर्वाचित छात्र परिषद को बैज एवं सैश प्रदान किए गए। मोहित राज को हेड बॉय, निशात शाहिन को हेड गर्ल, अंकित को असिस्टेंट हेड बॉय तथा रीना कुमारी को असिस्टेंट हेड गर्ल नियुक्त किया गया। इसके साथ ही हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं क्लास मॉनिटर्स को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्राचार्या ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा उन्हें अनुशासन, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.