गाज़ियाबाद, दिसम्बर 16 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जीएमएस मैदान पर मंगलवार को स्ट्रेट ड्राइव टूर्नामेंट का लीग मैच खेला गया। मैच ग्रीनफील्ड्स क्रिकेट अकादमी और यंग एयरसन अकादमी के बीच हुआ जिसमें ग्रीनफील्ड्स अकादमी ने पांच विकेट से बाजी मारी। टॉस जीतकर ग्रीनफील्ड्स ने गेंदबाजी चुनी। यंग एयरसन अकादमी बल्लेबाजी करते हुए 39.3 ओवर में 178 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कृष शर्मा ने 35 और वंश माहेश्वरी ने 32 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से पृथ्वी न तीन, अनुज और ऊरव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीनफील्ड्स अकादमी की टीम ने 34.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 181 रन बना लिए। तेजस ने नाबाद 80 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने। मंयक चौधरी ने 47 रन बनाए। यंग एयरसन से गेंदबाजी में योहंत गौतम ने दो विकेट लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.