कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार सप्रू मैदान, जेम्स मैदान, ग्रीनपार्क स्टेडियम और चंद्रा मैदान पर चार मैच खेले गए। सप्रू मैदान में खेले गए मैच में स्टार क्लब की पूरी टीम 27.3 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से वैदिक ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस गुप्ता ने चार और राजेंद्र तिवारी ने दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी फ्रेंड्स क्लब ने 28.4 ओवर में पांच विकेट पर 103 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीता। टीम की ओर से शहबाज अली ने 54 रन बनाए। गेंदबाजी में ऋषभ और आशीष ने दो-दो विकेट लिया। जेम्स मैदान पर खेले गए मैच में एवरो क्लब ने 37.5 ओवर में 214 रन बनाए। टीम की ओर से स्पर्श तिवारी ने 72 रन व आर शिवा ने 49 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य दीक्षित ने चार और कृष्ण बाली ने तीन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.