कानपुर, जनवरी 22 -- कानपुर। कर्नल सीके नायडू ट्राफी अंडर-23 के दूसरे चरण का अंतिम मुकाबला गाजियाबाद के स्थान पर ग्रीन पार्क स्टेडियम की मेजबानी में होगा। छह से नौ फरवरी तक होने वाले मुकाबले में उप्र की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत हासिल कर नाकआउट की राह बनने उतरेगी। ट्राफी में अभी तक खेले गए तीन मैच में एक जीत और दो हार के बाद भी उप्र के पास 21 अंक हैं। जबकि एलीट ग्रुप डी में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड 23-23 अंक के साथ दूसरे और तीसरे तथा कर्नाटक 28 अंक के साथ पहले स्थान पर है। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि कर्नल सीके नायडू ट्राफी में एलीट चरण का अंतिम मुकाबला ग्रीन पार्क स्टेडियम में शिफ्ट किया गया है। पहले इस मुकाबले की मेजबानी गाजियाबाद को मिली थी, जिसे परिवर्तित कर शहर को सौंप दिया गया है। दूसरे चर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.