कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। खेल निदेशालय उप्र फिट इंडिया कार्निवल-2026 और फिट इंडिया महिला सप्ताह के तहत शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित कर रहा है। महिलाओं के लिए आत्मरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के तरीके बताए गए और योगाभ्यास भी कराया गया। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने जानकारी दी कि आत्मरक्षा प्रशिक्षिण शिविर 6 से आठ मार्च तक विशेष रूप से महिला दिवस को देखते हुए लगाया गया है। इसमें महिलाओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.