कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व के प्रतिष्ठित मैदानों में शामिल ग्रीनपार्क स्टेडियम का 80 साल बाद कायाकल्प होगा। यही नहीं पूरा अलाइनमेंट भी बदल जाएगा। जीर्णोद्धार के बाद नए रूप में नजर आने वाले स्टेडियम में नार्थ-साउथ (उत्तर-दक्षिण) पिच पर इंटरनेशनल मैच होंगे। अभी तक इस स्टेडियम में ईस्ट-वेस्ट (पूर्व-पश्चिम) पिच पर खेले गए हैं। इसके निर्माण के लिए अप्रैल में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और मई में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए बजट भी मिल गया है। ग्रीनपार्क स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय टी-20, वन-डे जैसे मुकाबलों में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने के लिए 350 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसे शासन ने मंजूरी देने के साथ पहले चरण के लिए 45 करोड़ रुपये का बजट दे भी दिया है। मंडलायुक्त के विजयेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.