कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उप्र खेल निदेशालय की ओर से जिला स्तरीय जूनियर बालक व बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को संपन्न हुआ। ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में दस-दस टीमों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला हैंडबाल संघ की सचिव साधना मिश्रा, अनुज सिंह चौहान, मुख्य निर्णायक हरप्रीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में ग्रीनपार्क ने केके गर्ल्स इंटर कॉलेज को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सेठ मोतीलाल खेड़िया ने पूर्णा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज को 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में ग्रीनपार्क ने आरएमपी इंटर कॉलेज को 7-2 से हराकर और दूसरे सेमीफाइनल में सेठ मोतीलाल खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.