ग्रीनको गोल्ड रेटिंग का प्रमाणपत्र महाप्रबंधक को समर्पित
प्रयागराज, जुलाई 21 -- उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में झांसी स्थित वैगन मरम्मत कारखाना को मिली प्रतिष्ठित ग्रीनको गोल्ड रेटिंग का प्रमाणपत्र महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह को समर्पित किया गया। प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी ने यह प्रमाणपत्र सौंपते हुए कारखाने की पर्यावरणीय उपलब्धियों और ग्रीनको मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी दी। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी। कहा कि यह सम्मान कारखाने की पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। बैठक में तीनों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक और झांसी कारखाने के मुख्य कारखाना प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.