ग्रीक एयर फोर्स का जेट क्रैश
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- एथेंस के उत्तर में एक एयर शो के दौरान ग्रीक एयर फोर्स का एक जेट क्रैश हो गया। हजारों दर्शकों के सामने हादसे के बाद हवा में काले धुएं के गुबार उठने लगे। शनिवार को दो सीटों वाले फैंटम एफ4 जेट हादसे में फिलहाल किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं मिली। एयर फोर्स के अधिकारियों ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि क्रैश से पहले पायलट इजेक्ट (बाहर निकल) पाए थे या नहीं।जमीन पर लगी आग को बुझाने के लिए क्रैश वाली जगह के ऊपर पानी गिराने वाला हेलिकॉप्टर मंडराता रहा। यह घटना तनाग्रा एयर फोर्स बेस पर सालाना होने वाले एयर शो 'एथेंस फ्लाइंग वीक' के दौरान हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.