ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल कुश्ती में पश्चिम रेलवे ओवरऑल चैंपियन
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना के कुश्ती केंद्र में आयोजित 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे के पहलवानों का दबदबा रहा। इन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल वर्गों में ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। दोनों वर्गों में उत्तर रेलवे ने द्वितीय तथा उत्तर पश्चिम रेलवे ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेजबान बरेका के पहलवानों ने तीन रजत तथा दो कांस्य पदक जीतकर अपना भी लोहा मनवाया। बरेका में चल रही तीनदिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। समारोह के मुख्य अतिथि बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने विजेता टीमों और पदक विजेता पहलवानों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता एवं कौशल का विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.