ग्रिल व्यवसायी के घर से लाखों की चोरी
गिरडीह, मई 23 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ग्रिल गेट व्यवसाई कमरूल अंसारी के घर पर गुरुवार सरेशाम बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और घर के लॉकर को तोड़कर 70 हजार नगदी सहित स्वर्ण आभूषणों की चोरी कर ली। घटना लुप्पी गांव की है। कुछ ही देर बाद गृहस्वामी को इस घटना की जानकारी हुई। हल्ला करने पर गांव के लोग जमा हो गए। इसके पूर्व ही भनक लगने पर बदमाश चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग निकले। भुक्तभोगी ने सुबह बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी है। आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 84/26 के तहत दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- चोरों ने घर से लाखों के जेवरात किए पार यह मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पुरनी लुप्पी गांव से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि घटना की शाम लगभग साढ़े सात बजे बिजली नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.